कैंची धाम में रील्स बनाने पर रोक, विदेशों तक है बाबा की ख्याति, विराट से लेकर ये हस्तियां हैं भक्त
नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रील्स बनाने पर रोक लगा दी गई है। कैंची धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।
साथ ही 15 जून को कैंची धाम में होने वाले महोत्सव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इससे पहले चारों धाम समेत नैना मंदिर में भी मोबाइल के प्रतिबंध और वीडियोग्राफी व रील्स पर पाबंदी लगाई गई है।

देश ही नहीं विदेश में भी कैंची धाम के कई भक्त हैं। कैंची धाम आश्रम के बाबा नीम करोली महाराज की ख्याति विदेशों तक है। नीम करोली बाबा को उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं।
कैंची धाम में देश विदेश की कई हस्तियां माथा टेकने आती हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, फेसबुक से संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स भी उनके भक्त हैं।
उत्तराखंड के नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर 'कैंची धाम' स्थित है। कैंची धाम में इससे पहले ड्रेस कोड लागू हो चुका है।
कैंची धाम में 15 जून को मेले की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके लिए हर स्तर से तैयारियों में सभी जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य से लेकर हर प्रकार की परेशानियां से निपटने को व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने कैंची महोत्सव के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली- पानी, यातायात और शटल सेवा आदि की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है।
जिसमें 15 सौ से अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं। भवाली, भीमताल और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाईपास, भवाली मैदान और रानीखेत रोड पर पार्क किया जाएगा। नैनीताल, ज्योलीकोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाईपास में पार्क कर शटल सेवा से कैंचीधाम के लिए भेजा जाएगा। गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरमपानी में पार्क कर पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications