दो बार के विधायक रहे, दर्जा मंत्री कैलाश गहतोड़ी का निधन,सीएम धामी के लिए छोड़ी थी विधायकी

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। गहतोड़ी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी की सीट छोड़ी थी।

खटीमा से चुनाव हारने के बाद सीएम धामी के लिए सबसे पहले गहतोड़ी ने चंपावत सीट छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद सीएम धामी ने भी चंपावत सीट को चुना।

Kailash Gahtodi champawat two-time MLA darja mantri passed away had left MLA for CM pushkar Dhami

सीएम धामी ने चंपावत से चुनाव जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की । कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से कैंसर बीमारी से जुझ रहे थे, उन्होंने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश संगठन और भाजपा के सीनियर नेताओंं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कैलाश गहतोड़ी 2017 और 2022 में चंपावत से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहतोड़ी दून मेडिकल कालेज अस्पताल में कई दिन से भर्ती थे। वह कैंसर से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 'वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई कैलाश गहतोड़ी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूं।

कहा कि आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। एक विधायक के रूप में चंपावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं।

कहा कि एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चंपावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+