ज्योतिबा फुले की जयंती आज, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान समाज सुधारक और लेखक ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, महान विचारक व दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत् शत् नमन। वंचितों एवं महिलाओं के उत्थान हेतु समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है।

ज्ञात हो कि भारत के महान समाज सुधारक और लेखक ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के पुणे में एक माली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविंदराव और माता का नाम चिमणाबाई था। ज्योतिबा फुले का पूरा नाम ज्योतिराव गोविंदराव फुले था। उन्हें महात्मा फुले के नाम से भी संबोधित किया जाता है।
ज्योतिबा फुले थॉमस पेन की किताब 'द राइट्स ऑफ मैन' से काफी प्रभावित थे। वर्ष 1848 में उन्होंने लड़कियों के लिए पुणे में प्रथम स्कूल खोला और अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को पढ़ा-लिखाकर इस स्कूल का पहला प्राचार्य बनाया। इसके बाद, उन्होंने कई अन्य स्कूल भी भी स्थापित किये। ज्योतिबा फुले बाल-विवाह के खिलाफ और विधवा-विवाह के समर्थक थे।












Click it and Unblock the Notifications