Jobs in uttarakhand: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,UKSSSC की कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू,ऐसे करें आवेदन
Jobs in uttarakhand: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की और से समूह 'ग' के अंतर्गत विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
आयोग ने कुल 241 रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया हैै। आयोग ने अलग-अलग विभागों के रिक्त पदों की भर्ती का आयोजन किया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग द्वारा विज्ञान/कृषि/जीव विज्ञान विषयों से संबंधित 241 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती प्रकिया के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 6 फरवरी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक तारीखें-
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि -06 फरवरी, 2025
- अन्तिम तिथि- 28 फरवरी, 2025
- लिखित परीक्षा तिथि - 20 अप्रैल, 2025
रिक्त पद
- कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) - 07
- प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) - 03
- डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक - 03
- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में प्रयोगशाला सहायक - 06
- खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) - 19
- खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला / कुकरी) - 01
- मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 - 05
- प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) - 06
- प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) - 06
- पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी - 120
- प्रयोगशाला सहायक के 07
- स्नातक सहायक के 02
- कारागार विभाग में फार्मासिस्ट - 10
- उत्तराखण्ड जल संस्थान में कैमिस्ट - 12
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फोटोग्राफर - 03
- सिंचाई विभाग में प्रतिरूप सहायक - 25
- वैज्ञानिक सहायक - 06
उत्तराखंड में गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GBPUAT) में भी रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और अन्य समेत कई टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती की ऐलान किया है। यूनिवर्सिटी ने 200 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कैंडिडेट्स वैकेंसी के लिए 28 फरवरी 2025 तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर जरूरी डिटेल्स के साथ फॉर्म भर कर यूनिवर्सिटी को भेजना होगा।












Click it and Unblock the Notifications