इंस्पेक्टर की आशिकी, थाने में मदद की गुहार लगाने आई पीड़िता से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल, गरमाई सियासत
ऊधमसिंह नगर पुलिस में तैनात एक इंस्पेक्टर का महिला संग अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर के इंस्पेक्टर की महिला संग अश्लील ऑडियो की शिकायत डीजीपी से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। तिलक राज बेहड़ ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर थाना इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने इंस्पेक्टर का एक महिला से बातचीत का अपत्तिजनक ऑडियो सार्वजनिक किया है। उन्होंने मामले की गंभीरता से लेते हुए शिकायती पत्र और ऑडियो की पेन ड्राइव डीजीपी को सौंपी है।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में कुछ समय पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मामले में थाना पंतनगर के इंस्पेक्टर ने पीड़िता की बहन और पिता को जेल भेज दिया। इस मामले में एक बहन मुकदमे को लेकर थाने के चक्कर काट रही थी।
इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर महिला से अश्लील बातें करने लगा। ऑडियो में आरोपी इंस्पेक्टर महिला को कभी कहीं आने की बात कर रहा है तो कभी कहीं।
ऊधमसिंह नगर में युवती से अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने एसएसपी से मिलकर इंस्पेक्टर को निलंबित करने सहित पूरे प्रकरण की विस्तार से जांच की मांग की है।
इधर मामला उजागर करने वाले विधायक तिलकराज बेहड़ ने पुलिस पर जांच के बहाने इंस्पेक्टर को बचाने की कोशिश और भाजपा नेताओं पर पीड़िता पर दवाब बनाने का आरोप लगाया है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने एक्शन लेते हुए इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
एसएसपी ने प्रकरण में विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि पद पर रहते हुए किसी अधिकारी / कर्मचारी द्वारा किसी पीड़ित, फरियादी, वादी, प्रतिवादी और महिला के साथ किसी प्रकार की अश्लील हरकतों की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ दीर्घ दंडात्मकत कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications