Dehradun-Rishikesh में इनकम टैक्स की छापेमारी, उद्योगपति और बिल्डरों में मचा हड़कंप
उत्तराखंड के कई शहरों में इनकम टैक्स की छापेमारी जारी
उत्तराखंड के कई शहरों में इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। जिससे उद्योगपति, बिल्डरों की नींद उड़ी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून और ऋषिकेश में इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है।

6 जगहों पर एक साथ छापेमारी
देहरादून में 11 और ऋषिकेश में 6 जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। संपत्ति के कुछ कारोबारियों और जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। गुरूवार सुबह से ही इनकम टैक्स की टीम अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिसमें कई अहम दस्तावेज हाथ लगने और अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इनकम टैक्स की इस कार्रवाई से उद्योगपति, बिल्डरों में हड़कंप की स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications