उत्तराखंड में कांग्रेस ने बगावत रोकने को बदले 5 टिकट, जारी है कलह, भाजपा में दो सिटिंग विधायकों के इस्तीफे

भाजपा, कांग्रेस के अंदर टिकट बंटवारे के बाद बगावत जारी

देहरादून, 27 जनवरी। उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस के अंदर टिकट बंटवारे के बाद से बगावत जारी है। कांग्रेस को दूसरी लिस्ट में विरोध के बाद 5 सीटों पर प्रत्याशी तक बदलने पड़े। जिसमें कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का टिकट तक पार्टी को बदलना पड़ा है। हरीश रावत को पहले रामनगर सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन अब हरीश रावत लालकुंआ से चुनाव मैदान में हैं। लालकुंआ सीट पर संध्या डालाकोटी को कांग्रेस ने टिकट दिया था। रामनगर सीट पर हरीश रावत का विरोध कर रहे सल्ट विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि रामनगर में महेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया है।

 In Uttarakhand, Congress changed 5 tickets to stop the rebellion, still the ruckus did not stop, the resignation of two sitting MLAs in BJP

कांग्रेस में जारी है कलह
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में डोईवाला में मोहित उनियाल की जगह गौरव चौधरी, ज्वालापुर से बरखा रानी की जगह रवि बहादुर और कालाढूंगी से महेंद्र पाल सिंह की जगह महेश शर्मा को टिकट दिया गया है। हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट मिला है। चौबट्टाखाल में केशर सिंह नेगी को टिकट देने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजपाल बिष्ट के समर्थन में इस्तीफा दिया है। डोईवाला सीट पर पहले मोहित उनियाल और फिर गौरव चौधरी को टिकट ​देने से कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है। हेमा जिला पंचायत की सदस्य भी हैं।

हरीश रावत को छोड़ना पड़ा रामनगर

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट को लेकर पहले ही दिन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर विरोध हो रहा था। सबसे ज्यादा विरोध पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के टिकट को लेकर ही देखने को मिला। जब रामनगर पर हरीश रावत का जमकर विरोध हुआ। हरीश रावत ने रामनगर पर नामांकन की तक तैयारी कर ली थी। लेकिन एक दिन पहले ही हरीश रावत का टिकट बदल दिया गया। हरीश रावत ने इससे पहले रामनगर ​से टिकट कटने पर सोशल मीडिया में भावनात्मक पोस्ट भी शेयर की है।

क्षमा रामनगर, क्षमा। मैं अपनी जिंदगी की एक बड़ी अभिलाषा को पूरा नहीं कर पाया। कहीं मां गर्जिया की प्रार्थना में मुझसे कुछ त्रुटि रह गई। मैं क्षमा चाहता हूँ, मां गर्जिया देवी से भी और आप सब रामनगर वासियों से भी। रामनगर से चुनाव न लड़ना मेरे लिए एक भावनात्मक चोट है। मैं चुनाव भले ही न लड़ पा रहा हूं रामनगर से मगर रामनगर हमेशा मेरे हृदय में रहेगा और मैं जिस अभिलाषा के साथ रामनगर और उससे चारों तरफ से जुड़े हुए क्षेत्रों का आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए चुनाव लड़ना चाहता था, उस इच्छा को मैं हमेशा आगे बढ़ाऊंगा। चुनाव लडूं न लडूं हरीश रावत रामनगर का था, रामनगर का है और आगे भी रामनगर का रहेगा। मैं अपने कांग्रेस के साथियों का जिन्होंने मेरे साथ बड़ी-बड़ी कल्पना जोड़ ली थी, सर्वथा विपरीत परिस्थितियों में ये कमर कसकर मुझे विजयश्री दिलवाने के लिए रात-दिन काम करना प्रारंभ कर दिया था, मैं उन सबसे भी क्षमा प्रार्थी हूं। मैं आपका अपराधी हूं, पार्टी का आदेश मानना मेरा कर्तव्य है। मैं अब उस कर्तव्य को पूरा करने के लिए आप सब साथियों का स्नेह और रामनगर की जनता-जनार्दन और मां गर्जिया का आशीर्वाद लेकर लालकुआं की धरती को प्रणाम करने जा रहा हूं।

भाजपा के दो सिटिंग​ विधायकों के टिकट कटने से इस्तीफे

भाजपा की दूसरी लिस्ट में रुद्रपुर से सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कटने पर राजकुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। रुद्रपुर सीट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा को पार्टी ने टिकट दिया है। इससे नाराज होकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है। टिहरी से भाजपा के विधायक धन सिंह नेगी ने भी किशोर उपाध्याय के भाजपा ज्वाइन करते ही पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। धन सिंह नेगी ने किशोर उपाध्याय पर आरोप लगाया कि किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+