IAS Prateek Jain माल्टा महोत्सव में पहुंचे DM, पहाड़ी नमक पिसा और खटाई का भी लिया स्वाद, वायरल हो रहा ये अंदाज
IAS Prateek Jain रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। युवा जिलाधिकारी प्रतीक जैन सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं। हाल ही में रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन माल्टा महोत्सव में पहुंचे।
उन्होंने माल्टा महोत्सव में स्टॉल लगा रही महिलाओं से बात की। उन्होंने महिलाओं से माल्टा, नमक के बारे में जानकारी ली। साथ ही डीएम ने नमक को बनाने के बारे में भी पूछा। जिसके बाद महिलाओं ने उन्हें पहाड़ी नमक लूंण के बारे में बताया।

महिलाओं ने बताया कि इसे सिलौटा में पिसा जाता है, बस डीएम ने सिलौटा पर नमक भी पीसा। डीएम का पहाड़ी नमक पिसते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों में माल्टा का खूब उत्पादन हो रहा है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए रुद्रप्रयाग में माल्टा महोत्सव आयोजित हो रहा है।
महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं से संवाद कर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे माल्टा से बने उत्पादों की जानकारी ली और उत्पादों की गुणवत्ता एवं प्रस्तुति की सराहना की। जिलाधिकारी ने स्वयं माल्टा से बने विभिन्न उत्पादों और खटाई का स्वाद भी लिया।
डीएम का ये अंदाज सबको खासा पसंद आ रहा है। वे सीधे लोगों के बीच पहुंचकर सरल तरीके से बात करते हैं। जिससे लोगों को एक पल के लिए ये भी एहसास नहीं होता है कि वे एक डीएम के साथ हैं। ऐसे में डीएम प्रतीक धीरे धीरे लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।प्रतीक जैन रुद्रप्रयाग के सबसे युवा 32 साल के जिलाधिकारी हैं। जबसे डीएम का चार्ज लिया है तब से लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। सबसे पहले प्रतीक जैन पैदल ही केदारनाथ धाम पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को मौके पर ही सुना और उनका निस्तारण करने की कोशिश की।
आपदा के दौरान डीएम प्रभावितों से मिलने नदी पार करके कई किमी पैदल चलकर पहुंचे। अभी हाल ही में उखीमठ मंदिर में शिव साधना करते और भजन गाते हुए वायरल हुए। प्रतीक जैन मूलरुप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। जो कि 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications