जमीन पर बैठकर IAS अफसर ने बच्चों के साथ खाया खाना,जानिए कौन हैं दीपक रावत,सोशल मीडिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग
IAS officer Deepak rawat हमेशा अपनी कार्यशैली से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले आईएएस दीपक रावत फिर चर्चा में है।
इस बार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अक्सर अपने औचक निरीक्षण के तरीके और काम करने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल के भूमिधार स्थित सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान आयुक्त ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किय। साथ ही बच्चों से बातचीत भी की। बच्चों ने खुलकर अपनी बात रखी।
आईएएस दीपक रावत जितना सोशल मीडिया में छाये रहते हैं, उसी तरह से वे धरातल पर काम करने के तरीके के लिए भी जाने जाते हैं। दीपक रावत कहीं भी कभी भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हैं। हाल ही में वे नैनीताल से घूमते हुए अचानक भूमियाधार क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में जा पहुंचे।
मध्याह्न भोजन के समय दीपक रावत इंटर कॉलेज में पहुंचे तो स्कूल में हड़कंप मच गया। उन्होंने बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए बैठे देखा तो वह भी बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन के लिए बैठ गए। भोजन माता ने आयुक्त को भोजन परोसा। जिसके बाद वे संतुष्ट नजर आए और भोजन की तारीफ भी की।
इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं ने उनसे जमकर बातें की। स्कूल के शिक्षकों ने भवन निर्माण समेत अन्य समस्याओं से आयुक्त को रुबरु करवाया। जिस पर आयुक्त ने इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
उत्तराखंड के तेज तर्रार आईएएस अफसर में शामिल दीपक रावत का जन्म 24 सितंबर साल 1977 को मसूरी के बरलोगंज में हुआ। उन्होंने सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। दीपक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है।
उसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से दीपक ने एमफिल भी किया। साल 2005 में जेएनयू से एमफिल करने के बाद दीपक का सेलेक्शन जेआरएफ के लिए हुआ। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।
उन्होंने तीसरी बार फिर से प्रयास किया और वह उस प्रयास में सफल हो गए। साल 2007 में दीपक रावत ने यूपीएससी परीक्षा को क्लियर कर लिया था। आईएएस अधिकारी दीपक रावत के 4 मिलियन से अधिक यूट्यूब पर सब्सक्राइबर हैं। उनके सोशल मीडिया और ट्विटर पर भी कई फॉलोवर हैं। दीपक रावत वर्तमान में कुमाऊं कमिश्नर हैं।












Click it and Unblock the Notifications