नैनीताल में बवाल के तीन दिन बाद अब कैसे हैं हाल, जुम्मे की नमाज़ के बीच जारी है तनाव, पुलिस अलर्ट
नैनीताल के मल्लीताल इलाके में नाबालिग के साथ सम्प्रदाय विशेष के एक बुजुर्ग द्वारा किए गए दुष्कर्म के बाद नैनीताल में जमकर बवाल हुआ। हालांकि अब नैनीताल में माहौल धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। लेकिन इस बीच जमकर बवाल हुआ।
घटना के तीसरे दिन आज जुम्मे की नमाज़ को माहौल गरमाया रहा। कई जगह संगठनों ने फिर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पुलिस सत्यापन और अतिक्रमण अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

बुधवार देर रात जब घटना की जानकारी लोगों को मिली तो गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किए। समुदाय विशेष के खिलाफ जमकर हंगामा काटा और मारपीट भी करने के वीडियो वायरल हुए। इस बीच पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
गुस्साई भीड़ ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। इस बीच पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। गुरूवार को बाजार बंद कराए गए। वकील और व्यापारी समेत संगठनों ने सड़क पर उतरकर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर जेल भेज दिया।
लोगों ने आरोपी के घर और संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। गुरूवार दोपहर बाद किसी तरह से नैनीताल में तनाव कम होता हुआ नजर आया। हालांकि इस बीच पर्यटन पर काफी असर पड़ा। पर्यटक परेशान नजर आए। इसका असर कुछ दिन नैनीताल के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ना तय माना जा रहा है। इस बीच पुलिस माहौल को शांत कराने और लोगों से शांति की अपील करती दिखी।
- डीएम वंदना ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। जो कि कानून व्यवस्था को बनाने में जिम्मेदारी निभाएंगे।
- पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार को मनोवैज्ञानिक काउन्सिलिंग कराने के निर्देश दिए।
- पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सीमाओं पर 24x7 पुलिस चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
- नैनीताल में प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाए और संवेदनशील स्थलों पर दिन-रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही जिले में व्यापक सत्यापन अभियान भी संचालित किया जाए।
- उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि आगामी जुम्मे की नमाज़ को ध्यान में रखते हुए नमाज़ स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
- साइबर सेल के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट, अफवाहें व नफरत फैलाने वाले वीडियो/पोस्ट पर निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
- उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नैनीताल शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सक्षम पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
- जिलाधिकारी ने नैनीताल नगर क्षेत्र अंतर्गत चलाए जा रहे व्यावसायिक दोपहिया वाहनों, फड़ों के सत्यापन कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश उप जिलाधिकारी व परिवहन विभाग को दिए हैं।
- जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को अतिक्रमण को हटाए जाने के जो अभियान चलाने के निर्देश दिए।
- पुलिस विभाग की टीम द्वारा नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 150 चालान किए गए जिनमें से 100 नगर पालिका तथा 50 चालान विकास प्राधिकरण के द्वारा किए गए। मुख्य रूप से भवन नक्शा पास न किए जाने, सड़क एवं नालों में अतिक्रमण किए जाने सहित विभिन्न प्रावधानों में यह चालान किए गए हैं। चालान संबधित लोगों को मौके पर चस्पा व उपलब्ध कराए गए हैं।
- नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने प्रवर्तन एवं सत्यापन अभियान चलाया।
- अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से अवैध रूप से चल रहे तिपहिया वाहनों और शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। अभियान में 80 से अधिक तिपहिया वाहनों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 45 चालान काटे गए और 6 ऑटो रिक्शा जब्त कर लिए गए।बगैर निगम पंजीकरण वाले 15 फड़ ठेला लगाने वालों को हटाया गया एवं सामग्री जब्त करने की कार्यवाही की गई और नगर निगम अधिनियम के तहत 17 चालान काटे गए।












Click it and Unblock the Notifications