खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं से कैसे निपटेगी सरकार,'थूक जिहाद' के खिलाफ धामी की ये है धांसू प्लानिंग
उत्तराखंड में थूक जिहाद से निपटने को धामी सरकार ने नई प्लानिंंग तैयार की है। होटल/ढाबा और अन्य व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया है।
साथ ही खुले स्थानों पर चल रहे खाद्य कारोबारियों पर विशेष ध्यान देने के लिए एलआईयू को लगाया जाएगा। धामी सरकार ने खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्ती से निपटने को कहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल और ढाबा जैसे व्यवसायिक संस्थानों में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही, उनके निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स दिशा में पहली कार्रवाई मसूरी क्षेत्र में की गई, जहां अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रैंडम चेकिंग होगी
इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए रैंडम चेकिंग की जाएगी। इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की धारा 274 BNS और उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
सख्त कार्रवाई के आदेश
उन्होंने आदेश दिए कि यदि इस प्रकार की घटनाओं से धार्मिक, मूलवंशीय या भाषायी भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तो धारा 196 (1) (बी) अथवा 299 के अंतर्गत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटनाओं को पूरी तरह से रोकने की कोशिश
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य और खाद्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि इस प्रकार की घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सके।
धामी का बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान जारी कर कहा कि इस तरह के किसी दुष्कृत्य के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है। यदि कोई इस तरह की हरकतें करते हुए पाया जाएगा तो उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्यवाही की जायेगी।इस तरह की घटनाओं से न केवल खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं अपितु भावनाएँ भी आहत होती हैं। इस तरह की घटनाओं पर हम कठोर कार्यवाही करेंगे












Click it and Unblock the Notifications