हल्द्वानी हिंसा में 4 लोगों की मौत कैसे हुई? पुलिस की गोलीबारी में या फिर दंगाइयों की गोली से? DM ने बताया सच
Haldwani violence: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 8 फरवरी को भड़की हिंसा पर नैनीताल की जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि हलद्वानी हिंसा प्रभावित बनभूलपुरा में अब तक हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
हलद्वानी हिंसा में मारे गए चार लोगों को लेकर ये सवाल है कि लोगों के मन में उठ रहे हैं कि आखिर इन लोगों की मौत कैसे हुई है? क्या इन लोगों की मौत पुलिस की गोलीबारी से हुई है या फिर दंगाइयों की गोली से? डीएम वंदना सिंह ने इसका भी जवाब दिया है।

डीएम वंदना सिंह ने कहा है कि, ''बनभूलपुरा थाने के बाहर अचानक कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। हालांकि ये फायरिंग अवैध या वैध हथियार से किए गए थे, इसकी पुष्टि की जा रही है। थाने पर हुई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। अस्पतालों में तीन से चार लोग मृत लाए गए थे जिन्हें गोली लगी थी।''
डीएम वंदना सिंह ने आगे कहा, ''मृतकों की पहचान की जा रही है। हमें फिलहाल ये पता लगाने के लिए इंतजार करना होगा कि इन चार लोगों की मौत पुलिस फायरिंग में हुई है या फिर उनके बीच के लोगों द्वारा की गई गोलीबारी से इनकी मौत हो गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।''
जिस मदरसे को लेकर भड़की हिंसा, उसपर क्या कहा DM ने?
डीएम वंदना सिंह ने जिस जगह हिंसा हुई, उसको लेकर कहा है कि, ''...यह एक खाली संपत्ति है जिसमें दो संरचनाएं हैं, जो धार्मिक संरचना के रूप में रजिस्टर नहीं है या इसे ऐसी कोई मान्यता नहीं दी गई है। कुछ लोग संरचना को मदरसा कहते हैं...।''
हलद्वानी हिंसा प्रभावित बनभूलपुरा में अब-तक चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है। उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में फिलहाल हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications