उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पिता-पुत्र की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीषण हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
रूद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में वाहन 300 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। हादसा तब हुआ जब घेंघड गांव निवासी राम सिंह अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ अपनी गाड़ी से सौंराखाल से घेंघडखाल की तरफ जा रहे थे।

इस बीच चालक ने अचानक गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और वाहन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस बीच एक व्यक्ति भी हादसे की चपेट में आ गया।जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार की शाम को हुई। बताया जा रहा है कि जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में सड़क पर ही वाहन घुमाते समय ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वाहन करीब 300 मीटर नीचे घेंघड गांव में गिर गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा दिया। ग्राम घेंघड जनपद रुद्रप्रयाग निवासी 16 वर्षीय अमन बिष्ट पुत्र राम सिंह और उनके पिता 45 वर्षीय राम सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में वाहन की चपेट में आने से घेंघड़ निवासी 65 वर्षीय हर्ष लाल घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर और गांव में कोहराम मच गया।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications