हरिद्वार में हिंदू महापंचायत का मुद्दा, धारा 144 लगाने के साथ ही पुलिस अलर्ट, अब तक 15 अरेस्ट

डाडा जलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच​ विवाद का मामला

देहरादून, 27 अप्रैल। हरिद्वार में हिंदू महापंचायत का मुद्दा गरमाता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को डाडा जलालपुर समेत पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में धारा 144 लगाने और पांच संतों समेत दस लोगों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

 Hindu Mahapanchayat issue in Haridwar, police alert along with imposition of section 144, 15 arrests so far

निरोधात्मक कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी

बुधवार को काली सेना के संयोजक दिनेशानंद भारती ने महापंचायत का ऐलान किया था। वहीं रुड़की के समीप टोडा कल्याणपुर स्थिति आश्रम में बैठक की सूचना पर पुलिस ने काली सेना के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप समेत चार संतों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले मंगलवार को काली सेना के प्रदेश संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती समेत छह लोग हिरासत में लिए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 30 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। प्रशासन द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

अब तक क्या है अपडेट

16 अप्रैल को भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगा दी थी और कुछ घरों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात तब बिगड़ने लगे जब काली सेना के राज्य संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती ने गांव पहुंचकर बैठक की। इसके बाद महापंचायत का ऐलान किया था। काली सेना महापंचायत की तैयारी कर ही रही थी कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन को महापंचायत में किसी भी प्रकार की हेट स्पीच नहीं होने दिए जाने को लेकर शपथ पत्र देने के लिए कहा। साथ ही जरूरी कदम उठाने को कहा। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डा. योगेेंद्र सिंह रावत ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शासन के आदेश पर डीएम विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार को डाडा जलालपुर गांव समेत पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 144 की घोषणा कर दी और गांव में 200 से अधिक पुलिसकर्मी, छह प्लाटून पीएस समेत तमाम आला अधिकारियों ने डेरा डाल दिया। भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने भगवानपुर से दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर लिया। भड़काऊ भाषण देने के आरोपी दिनेशानंद भारती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पूरी तरह से माहौल को सुधारने में जुटी है। इसके लिए शांति बनाने के साथ ही हर तरफ ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही एहतियातन जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+