ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना,25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

सिखों की आस्था का प्रतीक हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच गुरुद्वारा ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। बता दें कि 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं।

Hemkund Sahib yatra first group devotees left from Rishikesh under leadership Panj Pyaras

हेमकुंड की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। आज 22 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा, यहां लोगों में बहुत उत्साह है। वाहेगुरु के नाम को लेकर लोगों में जो आस्था है उसे देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की साज-सज्जा भी होने लगी है। गोविंदघाट गुरुद्वारे में इस वर्ष नए मॉडल का गेट स्थापित किया गया है।बीते दिनों डीएम चमोली हिमांशु खुराना ने भी करीब 22 किमी पैदल ट्रेक कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

मंगलवार को एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ ही यात्रा से जुड़े अफसरों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और संचार सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने यात्रा मार्ग पर चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। कहा, यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थयात्री को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+