केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान बेकाबू हुआ हेलीकॉप्टर, लोगों की सांसें अटकी, देखें Video
देहरादून, 06 जून: उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम पर बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद भक्तों के लिए यात्रा शुरू हुई है। ऐसे में केदारनाथ में भारी संख्या में लोग पहुंचे रहे हैं। इस बीच केदारनाथ हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार बनते-बनते बचा गया। लैंडिंग करते वक्त प्राइवेट एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर अपना कंट्रोल खो चुका था, जिसके बाद विमान में सवार और बाहर खड़े लोगों की सांसें अटक गई, इस घटना का वीडियो अब सामने आया है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हेलीकॉप्टर लैंडिंग का यह वीडियो 31 मई का है, जिसमें केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय एक निजी विमानन कंपनी का हेलीकॉप्टर अपना कंट्रोल अचानक खो गया था, हालांकि बाद में पायलट ने स्थिति को अपने नियंत्रण में किया और विमान को सुरक्षित लैंड करवाया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आसमान में उड़ रहा हेलीकॉप्टर धीरे-धीरे नीचे की ओर झुकता जा रहा है। लैंडिंग करते वक्त पायलट का हेलीकॉप्टर पर से काबू खोता हुआ नजर आ रहा है, हवा से जमीन की ओर बढ़ता हुआ हेलीकॉप्टर इस दौरान लहराता हुआ दिखाई दे रह है, हालांकि कुछ सेकंड बाद ही पायलट ने स्थिति संभाली और उसे सेफ्टी के साथ लैंड करवाया।
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को DGCA ने गंभीरता से लिया है। डीजीसीए ने प्राइवेट हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के लिए जारी ज्वाइंट एसओपी में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। जिसमें कहा गया है कि ऑपरेटर और जिम्मेदार संचालन कर्मियों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं इनकी गतिविधियों पर सुरक्षा के मद्देनजर एक स्पॉट चेक की भी योजना बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications