शाह पर हरीश रावत का पलटवार, कहा- मैं भगवान भैरव का भक्त हूं, जरूरत पड़ी तो काटूंगा भी...

नई दिल्ली, 13 फरवरी: उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां जारी हैं, जहां सोमवार को सभी सीटों पर मतदान होगा। हाल ही में अमित शाह ने भी उत्तराखंड में एक रैली की थी। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा और '... ना घर का-ना घाट का' वाले मुहावरे का उदाहरण दिया। इस पर अब हरीश रावत ने अमित शाह, पीएम मोदी और बीजेपी पर पलटवार किया है।

Uttarakhand

हरीश रावत ने रविवार को कहा कि एक उत्तराखंडी को गाली देने का क्या मतलब है अमित शाह जी? आपके इन शब्दों ने उत्तराखंडियों के प्रति भाजपा की निकृष्ट सोच को प्रदर्शित कर दिया है। मैं भगवान भैरव का भक्त हूं, उत्तराखंड और उत्तराखंडियत की रक्षा के लिए मुझे जो कुछ करना पड़ेगा, मैं करूंगा। उन्होंने '... ना घर का-ना घाट का' वाले मुहावरे पर कहा कि मैं वही हूं जो अमित शाह ने मुझे कहा है, जरूरत पड़ी तो मैं काटूंगा भी।

शाह ने कही थी कि ये बात
शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने देहरादून में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रावत का बहुत बुरा हाल है। कांग्रेस कभी उन्हें नेता बनाती है, कभी हटा देती है। कभी उन्हें टिकट देती है, तो कभी छीन लेती है। कभी उनका टिकट बदल दिया जाता है। ऐसे में उनका हाल 'धोबी का.........., ना घर का ना घाट का' वाला हो रखा है।

वोटिंग में कुछ ही वक्त बचा
आपको बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड की सभी सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद 10 मार्च को अन्य चार राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+