Haridwar News भीषण सड़क हादसा, बाइक के डंपर के नीचे आने से सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम
Haridwar accident news: हरिद्वार में आज यानि गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक के डंपर के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों के नाम साकिब और वासिक हैं. दोनों सगे भाई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना कनखल थाना क्षेत्र स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग की बताई जा रही है। सुबह डंपर के नीचे आने से हादसा हुआ। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई बाइक से पासपोर्ट के काम से घर से निकले थे। जैसे ही दोनों भाई जियापोता गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही दोनों भाई बीच सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहा डंपर सड़क पर पड़े भाइयों के ऊपर चढ़ गया। डंपर चढ़ते ही दोनों भाइयों की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसा होते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय साकिब और 19 वर्षीय वासिक दोनों कटारपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों भाई पासपोर्ट बनवाने के काम से घर से निकले थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।
हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर चार लोग सवार थे, टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ट्रक के नीचे और दूसरा बस के नीचे चला गया-दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक और बस दोनों मौके से फरार हो गए, कनखल पुलिस ने वाहनों की तलाश और पूरे मामले की जांच तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications