Haridwar news: फायरिंग विवाद में जेल में बंद प्रणव सिंह चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट ने दी जमानत, जल्द आएंगे बाहर
Pranav Singh Champion news: विधायक उमेश कुमार से फायरिंग विवाद में जेल में बंद प्रणव सिंह चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट ने दी जमानत दे दी है। चैंपियन अब जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।चैंपियन बीते 51 दिनों से जेल में बंद हैं। हालांकि इस बीच बीते 31 दिनों से चैंपियन का हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व MLA कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट से बड़ी राहत मिली। हरिद्वार कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है।

प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि मंगलवार 18 मार्च को प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिस पर शाम को फैसला आया। कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है। फिलहाल प्रणव सिंह चैंपियन हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि 26 जनवरी शाम को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट और फिर फायरिंग भी की। बाद में प्रणव सिंह चैंपियन वहां से भाग गए थे।
पुलिस ने चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया था। 27 जनवरी को पुलिस ने चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पहले चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। बीते 51 दिनों से चैंपियन जेल से बाहर नहीं आए है।
हालांकि जेल में करीब 20 दिन रहने के बाद चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद चैंपियन को हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बीते 31 दिनों से चैंपियन का हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हालांकि आज उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। अब जल्द चैंपियन जेल से छूटकर बाहर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications