Haridwar news: चालान को लेकर मचा घमासान, एक घटना के तीन वीडियो हुए सोशल मीडिया में वायरल,पुलिस का क्या है कहना

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व के दौरान रविवार को एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें एक व्यक्ति और उसके परिजनों की पुलिस के साथ जमकर विवाद हो गया।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक पक्ष में वीडियो में यात्रियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर एक परिवार के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया जा रहा है।

Haridwar news Chaos over challan three videos one incident went viral social media what police say

जबकि दूसरा हरिद्वार पुलिस की ओर से जारी एक अन्य वीडियो में पुलिस का कहना है कि परिवार ने गलत जगह गाड़ी खड़ी की, जिसका चालान किया तो परिवार वालों ने उल्टा पुलिस के साथ अभ्रदता की। इस बीच सोशल मीडिया में तीसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वही व्यक्ति घटना से ठीक पहले शराब के ठेके पर खड़ा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखा कि कुछ पुलिसकर्मियों ने एक परिवार के साथ अभद्रता की और जब वहां मौजूद लोगों ने परिवार के साथ अभद्रता का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने सड़क में मारपीट करते हुए परिवार के मुखिया को गाड़ी में डाला और थाने ले गए।

परिवार की ओर से आरोप है कि वो गंगा स्नान करने आए हुए थे।। गर्मी में बच्चों ने पानी मांगा तो उन्होंने अपनी गाड़ी हरिद्वार के पास ज्वालापुर में साइड खड़ी की और पानी खरीदने लगे। तभी वहां पुलिस के दो जवान पहुंचे और गाड़ी का चालान काट दिया। इस दौरान गाड़ी मालिक ने बच्चों को पानी पिलाने की बात कहते हुए चालान न काटने की बात कही। जिसको लेकर विवाद हो गया।

हरिद्वार पुलिस की ओर से जारी वीडियो में पुलिस ने बताया कि परिवार ने गलत साइड में गाड़ी लगाई गई थी और बार-बार कहने के बावजूद भी गाड़ी स्वामी गाड़ी को नहीं हटा रहे थे। जब पुलिस ने उनका चालान काटा तो वो पुलिस से बदतमीजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

हरिद्वार पुलिस की ओर से सोशल मीडिया में जारी बयान में कहा गया है कि भारी ट्रैफिक दबाव के बीच हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अति व्यस्त हरिलोक तिराहे पर मेरठ के यात्री ने गलत तरीके से गाड़ी खड़ी कर दी जब वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा गाड़ी का चालान किया गया तो यात्री अपनी गलती मानने के बजाय पुलिस कर्मियों पर एकदम से भड़क गया और बेहद अभद्र भाषा में बात करने लगा और अचानक से पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी।

धमकी देते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से कहा "तेरे से जो होता है कर ले"। आप यात्रा करने आए हैं, पिस्टल भी साथ लेकर चल रहे है लेकिन लाइसेंस भी नही दिखा पा रहे हैं उल्टा पुलिस के साथ मारपीट/अमर्यादित भाषा बोल रहे है। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। जबकि कुछ लोग पुलिस को ही दोषी ठहरा रहे हैं और घटना को दूसरा रुप देने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+