हरिद्वार के बहादराबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 9 घंटे बाद पाया गया काबू, दो लोगों की मौत
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर करीब 9 घंटे बाद काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में रविवार देर रात आग लगी थी। आग पर दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है। आग पर दमकल कर्मियों ने आखिरकार सुबह 6 बजे काबू पाया।
घटना में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति झुलसने से घायल हो गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। साथ ही फैक्टी की भी जांच की जा रही है।

रविवार रात 9 बजे के करीब बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया।। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे काबू पाया गया। आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। जिन्हें भगवानपुर रुड़की, मायापुर और सिडकुल क्षेत्र से मंगवाना पड़ा।
फैक्ट्री के आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई है। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान फैक्ट्री के मालिक महेश अग्रवाल और कर्मचारी संजय के रूप में हुई है। इसके अलावा एक कर्मचारी झुलसकर घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को डीएनए सैंपल के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर मार्ग पर रविवार रात एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई देने लगा था। फैक्ट्री में मौजूद रसायनों के कारण आग और भी तेजी से फैलती गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर करीब 9 घंटे बाद बमुश्किल से काबू पाया।
घटना में मृतकों का विवरण-
महेश चंद्र अग्रवाल, निवासी 18 हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक)
संजय पुत्र डालचंद, निवासी नवाब नगर जिला रामपुर यूपी हाल पता जीशान का मकान इब्राहिमपुर थाना पथरी (उम्र 21 साल)
घायल-
जोगेंद्र सैनी, निवासी रायसी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार (उम्र 44 साल)












Click it and Unblock the Notifications