हल्द्वानी हिंसा: पकड़ से बाहर मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से कैसे होगी 2.68 करोड़ की वसूली, ये है खास तैयारी
हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है। नगर निगम ने 2.68 करोड़ की आरसी जारी कर दी है। आरसी को वसूली के लिए डीएम को भेज दिया गया है। अब तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी। बताया गया है कि अगर अब्दुल मलिक पैसा नहीं देता है तो मलिक के बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही उसकी संपत्ति को नीलाम करके वसूली की जाएगी।

सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी की। वसूली को लेकर डीएम को पत्र भी भेज दिया है। पत्र में कहा गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत सामान जल गया। इनकी लागत 2.44 करोड़ है।
कहा कि निगम की ओर से अब्दुल मलिक के घर में नोटिस चस्पा किया गया था। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद निगम ने वसूली के सभी प्रयास किए। इसके बाद भी वसूली नहीं हो पाई। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि तहसील वसूली का कार्य करेगी।
बनभूलपुरा हिंसा में नामजद आरोपी अब्दुल मलिक के अलावा अयाज अहमद की संपत्ति को पहले ही कुर्क कर ली गई। अब मोस्ट वांटेड अयाज अहमद के घर की कुर्की कर दी गई है। अभी तक हल्द्वानी हिंसा मामले में अब्दुल मलिक, अब्दुल मोईद, वसीम उर्फ हप्पा, रईस उर्फ दत्तू और तस्लीम के घरों की भी कुर्की को हो चुकी है।
रविवार देर रात तीन घंटे चली कार्रवाई में पुलिस ने घर से एक बेड, चारपाई, गैस सिलेंडर, सोफे और चप्पल भी उठाकर ले आई। कोर्ट ने फरार चल रहे नौ वांछितों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने शनिवार को शकील अंसारी, मोकिन सैफी और जियाउल रहमान को गिरफ्तार कर लिया था।
इसलिए तीनों के घरों की कुर्की होने से बच गई, जबकि अब्दुल मलिक, अब्दुल मोईद, वसीम उर्फ हप्पा, रईस उर्फ दत्तू और तस्लीम के घरों पर कुर्की को ही हो चुकी है। पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
हल्द्वानी में अवैध रूप से बने मदरसे को ढहाने को लेकर हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू में और ढील दी गई है। नैनीताल जिला प्रशासन ने रविवार को बताया कर्फ्यू अब केवल रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications