Haldwani news: फेमस रेस्टारेंट में समोसे के आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल, अब हो गई ये बड़ी कार्रवाई
Haldwani viral video: हल्द्वानी के एक रेस्टारेंट में आलू से पैर धोने का वीडियो वायरल हो गया। आलूओं को समोसे तैयार करने से पहले धोया जा रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा।
पूछताछ में वीडियो की पुष्टि होने के बाद दुकान का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इस बीच रेस्टोरेंट को बंद रखा जाएगा। साथ ही विभाग ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की है।

हल्द्वानी में समोसे तैयार करने से पहले उसके लिए आलू पैर से धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। विभाग ने पूछताछ की तो सच सामने आ गया। इसके बाद दुकान का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इतने दिन रेस्टोरेंट नहीं खोला जा सकेगा। एमबी इंटर कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
इसमें वहां काम करने वाला एक कारीगर आलू उबालने से पहले बड़े भगोने में भरे आलू की मिट्टी पैर से साफ करता दिख रहा था। रेस्टोरेंट के बाहर यह होता देखकर वहां से गुजर रहे एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिला अभिहीत अधिकारी ने वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारा।
छापे के दौरान भी वहां काफी गंदगी पाई गई। इसे खाद्य सुरक्षा विभाग ने अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में कार्य करना माना। पुष्टि के आधार पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की। इसका वाद भी एडीएम कोर्ट में दायर किया जाएगा। साथ ही समोसे के निर्माण में प्रयुक्त हो रही मैदा और गरम मसाले के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि ये रेस्टोरेंट समोसे के लिए काफी फेमस है। लोग यहां के समोसों को काफी पंसद करते हैं। इससे पूर्व नैनीताल के मल्लीताल बाजार में बीती 23 दिसंबर को छापे के दौरान बिरयानी की दुकान में खाद्य पदार्थ के पास कीड़े रेंगते हुए मिले थे। यह छापा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग व राजस्व प्रशासन की टीम ने मारा था। ताकि एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार करने पर रोक लगाई जा सके।
समोसे खाने के शौकीन यह वीडियो देख कर समोसा खाना छोड़ देंगे। वीडियो हल्द्वानी का है जहां एक व्यक्ति एक व्यक्ति पैरों से आलू साफ कर रहा और बाद में उन्हीं आलू से समोसे बनाए जा रहे थे। pic.twitter.com/V3dvRpFrdR
— bhUpi Panwar (@askbhupi) January 14, 2025












Click it and Unblock the Notifications