Haldwani News: हिंसा के बाद आज के ताजा हालात, जानिए क्या खुला क्या बंद, यहां मिली बड़ी राहत
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज इंटरनेट सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। इस बीच पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए साफ किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने सम्बंधित किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट, फोटो, वीडियो एवम कमेंट सोशल मीडिया में प्रसारित करेगा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही अपील की गई है कि सभी धैर्य बनाए रखें पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरूवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ हुई हिंसक घटना के बाद से पूरे हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद करने के साथ ही कर्फ्यू लगा दिया गया था। शनिवार को बनभूलपुरा क्षेत्र को छोडकर अन्य जगहों पर कर्फ्यू में ढ़ील दी गई। जिसके बाद लोग हमने जरूरी कामकाज निपटाने लगे थे। इस बीच आज इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दिया गया। जिसके बाद से आज हल्द्वानी में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है।
इसके बाद पुलिस ने भी हिंसासे जुड़े सारे कनेक्शन को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ऐसे लोगो ंपर कार्रवाई हो रही है। जो इस हिंसा में प्रमुख किरदार रहे। बता दें कि सीएम धामी समेत पूरा प्रशासनिक अमला इस मामले को जल्द से निपटारे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने में जुटा है।
हल्द्वानी डीएम वंदना के अनुसार बनभूलपुरा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। रविवार 11 फरवरी से बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर बाकी क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंध हटा दिया गया है।
शनिवार रात से ही इंटरनेट सेवा भी शुरू हो गई है। इससे लोगों ने राहत महसूस की है।बनभूलपुरा क्षेत्र (आर्मी कैंट) वर्कशाप लाईन, तिकोनिया-तीनपानी-गौलापार बाईपास की परिधि के भीतर बंद पूरी तरह लागू रहेगा।हल्द्वानी का अन्य क्षेत्र व नैनीताल-बरेली मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रतिबंध से मुक्त कर दिए गए हैं।
ऐसे में लोग प्रतिष्ठान खोल सकेंगे और आवागमन भी सुचारु हो जाएगा। वहीं, शनिवार की रात से ही अधिकांश कंपनियों ने इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। इससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं बनभूलपुरा क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी अग्रिम आदेशों तक बंद ही रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र के लिए जारी किया मेडिकल हेल्पलाइन नंबर डीएम के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। सीएमओ डा. श्वेता भंडारी को मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। प्रभावित लोग एसीएमओ डा. एनसी तिवारी (9410167445) और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा (9412120155) को फोन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications