हल्द्वानी की गलियों में पैसे बांटते हुए सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए कौन है ये शख्स

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स लोगों को पैसे बांटते हुए नजर आ रहा है। ये वीडियो हल्द्वानी का बताया जा रहा है। जिसकी अब पुलिस भी जांच कर रही है।

 Haldwani Banbhulpura violence Video Salman Khan distributing money social media, know who person

इस वीडियो में एक शख्स लोगों को पैसे बांटते हुए नजर आ रहा है। जिसकी पहचान सलमान खान के रूप में हुई है। जो कि हैदराबाद के एक एनजीओ का संचालक बताया जा रहा है। वीडियो में ये शख्स खुद को अल्लाह का भेजा बंदा बता रहा है और बनभूलपुरा की गलियों में नोटों का बैग लेकर घूम रहा है।

सा​थ ही कई लोगों से मिलकर उनकी परेशानी पूछने के बाद पैसे देते हुए नजर आ रहा है। साथ ही मदद करने के बाद कह रहा है कि सब अल्लाह की तरफ से हैं। किसी को परेशान होने की नजर नहीं है। सोशल मीडिया में उसके द्वारा जारी वीडियो में कई आपत्तिजनक बातें भी कही जा रही हैं।

सलमान के सोशल मीडिया में 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर है। जो कि इस वीडियो के माध्यम से बनभूलपुरा के लोगों की मददगार करार दे रहा है। हालांकि वो बनभूलपुरा को लेकर कई विवादास्पद वीडियो पोस्ट भी कर चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद एनजीओ का संचालक सलमान खान पहली बार ऐसी हरकत नहीं कर रहा है। दावा है कि इससे पहले हैदराबाद पुलिस उस पर कार्रवाई कर चुकी है। अब पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

साथ ही इस एनजीओ में किसी तरह के मदद न करने की अपील की है। बता दें कि पूरे वीडियो में एक स्केनर और अकाउंट में पैसे डालने की अपील भी की जा रही है। पुलिस की ओर से जारी अपील में बताया गया है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो जिसमें कथित NGO के एक युवक द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटे जाने की वीडियो प्रसारित की जा रही है। हैदराबाद यूथ करेज NGO को डोनेट करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि इस तरह के एनजीओ को किसी भी तरीके का डोनेट न करें।

वायरल वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+