उत्तराखंड का एक और लाल देश की सेवा करते हुए बलिदान,चंपावत के लोहाघाट के गुणानंद चौबे मणिपुर में शहीद
उत्तराखंड का एक और लाल देश की सेवा करते हुए बलिदान हो गया है। मूल रूप से चंपावत के लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले गुणानंद चौबे मणिपुर में शहीद हो गए।
बताया जा रहा है कि मणिपुर में उग्रवादियों ने 12 सोमवार अगस्त को अचानक से हमला किया। जिसमें चंपावत का लाल गुणानंद चौबे शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक गुणानंद चौबे असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी मणिपुर में थी। चंपावत जिले के सुई गांव के रहने वाले गुणानंद चौबे का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। शहीद गुणानंद चौबे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है।
गुणानंद चौबे के शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उनके घर में मातम पसर गया। परिवार में कोहराम मचा है। जल्द ही शहीद चौबे का पार्थिव शरीर घर पहुंचाया जाएगा। उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके पैतृक गांव में लोग इस घटना को लेकर दुखी हैं और परिजनों से लगातार संपर्क में हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में उत्तराखंड के 8 जवान अलग अलग घटनाओं में शहीद हो चुके हैं। दो दिन पहले ही चमोली जिले के करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे।












Click it and Unblock the Notifications