किसानों के लिए अच्छी खबर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त जारी, जानिए कितने रुपए मिले
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21 वीं किस्त जारी कर दी गई है। बाढ़ और आपदा को देखते हुए उत्तराखंड के किसानों को इसका सीधा लाभ दिया गया है। इसमें प्रदेश के 7,89,297 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 157.86 करोड़ की सम्मान निधि पहुंची है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में आपदा से कृषि व उद्यान क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की मांग की है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्रदेश सरकार शीघ्र केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे। प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से उत्तराखंड, हिमाचल व पंजाब राज्य के किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की। देहरादून सचिवालय से कृषि मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी करने की घोषणा की। यह किस्त विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के उन किसानों के लिए प्राथमिकता के आधार पर है, जो हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। तीनों राज्यों ने हाल ही में भीषण बाढ़, भूस्खलन और फसल की व्यापक क्षति का सामना किया है, जिससे किसान परिवारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा है।
जारी पीएम-किसान योजना और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। तीनों राज्यों के लगभग 2.7 लाख महिला किसानों सहित 27 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई है। इस सहायता का उद्देश्य हाल की आपदाओं से उबरने के लिए किसानों को समय पर राहत प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े रहने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2 हजार रुपये की किस्त से किसानों को अपनी तत्काल घरेलू जरूरतें पूरी करने, अगले बुवाई सीजन के लिए बीज और उर्वरक खरीदने और खेती फिर से शुरू करने का आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications