गंगा दशहरा पर्व पर गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,जानिए क्या है मान्यता

गंगा दशहरा पर्व पर गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान गंगोत्री में विशेष पूजा अर्चना और आरती का आयोजन किया गया।

मंदिर स​मिति की ओर से मंदिर को ​विशेष रूप से सजाया गया। उत्तरकाशी जिले में गंगा दशहरा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं एवं देवडोलियों ने गंगा में डुबकी लगाई। मां गंगा के अवतरण पर गंगोत्री में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए।

Ganga Dussehra festival Devotees take dip faith from Gangotri to Haridwar on know what is belief

मान्यता है कि गंगा दशहरा पर्व के दिन ही मां गंगा शिवजी की जटाओं से धरती पर अवतरित हुई थीं। गंगोत्री में सुबह गंगा जी का महाभिषेक किया गया। राजा भगीरथ की मूर्ति को डोली में बैठाकर गंगा घाट पर ले जाया गया। वहां राजा भागीरथ की ओर से गंगा की पूजा कराई गई।

गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा के दिन दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया गंगा दशहरा पर राजा भगीरथ के साथ ही गंगा जी की पूजा होती है। राजा भगीरथ के कठोर तप से ही गंगा धरती पर उतरी थी।

पुरोहित पंडित रविंद्र प्रसाद सेमवाल ने कहा कि गंगा दशहरा पर पूरे देश से लोग मां गंगा के दर्शन और गंगा स्नान के लिए गंगोत्री पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा मोक्षदायिनी हैं। ऐसे में हर कोई एक बार मां गंगा के दर्शन करने और गंगा स्नान करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अनुष्ठान किया गया। मां गंगा को ​विशेष भोग लगाया गया साथ ही विशेष आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय डोली और देवी देवताओं ने भी इस विशेष पर्व पर अपना आशीर्वाद दिया। हरिद्वार में भी हजारों की संख्या में भक्तों ने गंगा जी में डुबकी लगाई।

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट में होने वाली गंगा आरती देश-विदेश के साथ ही यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का केंद्र है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋषिकेश गंगा आरती की फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने सभी को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+