त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल,उत्तर प्रदेश से लाकर देहरादून में बेच रहे सिंथेटिक मावा,पुलिस ने पहुंचाया जेल

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी का धंधा जमकर हो रहा है। इस बीच पुलिस भी लगातार अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने में जुटी है। मिलावट का काला धंधा उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है। जो कि त्योहारों का फायदा उठाकर लोगों की जान के साथ खेल रहे हैं।

दून पुलिस ने दीपावली/धनतेरस के अवसर पर देहरादून शहर में सप्लाई होने वाले 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा सहित एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। जो कि उत्तर प्रदेश से सिंथेटिक मावा लाकर देहरादून के बाजार में बेचने का प्रयास कर रहा था।

Game adulteration festive season synthetic Mawa brought from Uttar Pradesh sold Dehradun police jail

कोतवाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा आगामी धनतेरस/दीपावली के पावन पर्व पर त्योहारों के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्लाई होने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सघन चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्री चैकिंग के दौरान सिंघल मंडी तिराहे लक्खीबाग में वाहन संख्या: यू0के0-07-एई-2197 सिल्वर रंग की इंडिगो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो वाहन की डिग्गी से लगभग 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद हुआ। मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर देहरादून को बुलाकर मावे का निरीक्षण एवं परिक्षण कराया गया तो फूड सेफ्टी ऑफिसर के द्वारा भी बरामद मावे को प्रथम दृष्टया सिंथेटिक बताया गया।

जिसके नमूना लेकर शेष सिंथेटिक मावे को नष्ट किया गया मौके पर पकड़े गए अभियुक्त अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर ने पूछताछ में बरामद मावे को रामपुरी मुजफ्फरनगर से लाकर अधिक दामों में दीपावली के शुभ अवसर पर देहरादून शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित दुकानों एवं डेरियों पर सप्लाई करना बताया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर धारा 274, 275 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+