G20 दिल्ली में तीन दिन की छुट्टी, वीकेंड पर मसूरी फुल, जानें कहां कर सकते हैं एंजॉय
दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 समिट के दौरान कई लोगों को तीन दिन की छुट्टियां मिल गई है। इस दौरान कई लोग वीकेंड का प्लान कर रहे हैं।
दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 समिट के दौरान कई लोगों को तीन दिन की छुट्टियां मिल गई है। इस दौरान कई लोग वीकेंड का प्लान कर रहे हैं। 8 से 10 सितंबर के बीच छुट्टियों में घूमने के लिए उत्तराखंड में मसूरी लोगों के लिए सबसे बेहतर विकल्प बना हुआ है। इस दौरान मसूरी के होटल 50 से 80 प्रतिशत तक बुकिंग फुल चल रही है। जो कि स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों के लिए फिर से नई रौनक लेकर आई है।

बीते दिनों भारी बारिश और आपदा के चलते देहरादून से लेकर मसूरी तक व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। हालात ये रहे कि होटल की बुकिंग तक पूरी तरह से बंद हो गई। जो आजकल भी 10 से 20 प्रतिशत तक ही हो रही है। लेकिन मसूरी में अचानक होटल की बुकिंग में भारी इजाफा हुआ है। जो कि 50 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसमें सबसे ज्यादा 8 और 9 सितंबर की बुकिंग मिल रही है।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि अच्छी प्रोपर्टी 80 परसेंट तक फुल हो चुकी हैं। जबकि एवरेज 50 परसेंट तक फुल चल रही है। जो आम दिनों में 10 से 40 प्रतिशत के बीच ही हो रही थी। इससे होटल एसोसिएशन और अन्य व्यापारियों को अच्छा बिजनेस होने की उम्मीद जग गई है। संजय अग्रवाल का मानना है कि जी 20 के दौरान दिल्ली में लोगों की छुट्टी होने और काफी बंद रहने से लोग वीकेंड पर मसूरी घूमने का प्लान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से बीते दिनों मसूरी में बिजनेस ना के बराबर हुआ। अब एक बार फिर नई उम्मीद जगी है।
जी20 समिट के चलते दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक छुट्टी की घोषणा की गई है। वीकेंड के दौरान मिल रही इन छुट्टियों पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। खास बात ये है कि मौसम विभाग ने भी आने वाले तीन दिनों तक उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश की संभावना जताई है। जिससे देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली या दूसरे इलाकों से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड में बेहतर मौसम मिलेगा। मसूरी के अलावा पर्यटकों के लिए देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल के कई ऐसे इलाके बेहतर विकल्प हो सकते हैं। जहां टूरिस्ट परिवार के साथ वीकेंड मना सकते हैं।
मसूरी में घूमने फिरने के लिए जगह-
- मसूरी लेक
- माल रोड
- केम्पटी फॉल्स
- लण्ढोर
- कंपनी गार्डन
- दलाई हिल्स
- झरीपानी फॉल्स
- देवलसारी
- कैमल्स बैक रोड
- गन हिल
- ज्वाला देवी मंदिर
- बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी
- चार दुकान
- एडवेंचर पार्क
- क्राइस्ट चर्च
- मॉस्सी फॉल्स
- व्हाइट वाटर राफ्टिंग
- रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग












Click it and Unblock the Notifications