Video: देवभूमि की संस्कृति की रंग में रगे विदेशी मेहमान, पहाड़ी धुन पर थिरकने को मजबूर हुए मेहमान
रामनगर में जी-20 सम्मेलन के लिए पहुंचे विदेशी मेेहमान पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक उत्तराखंड की संस्कृति में रंगे हुए नजर आए। एक विदेशी मेहमान खुद को पहाड़ी वाद्य यंत्र की थाप थिरकने से नहीं रोक पाई।

रामनगर में जी-20 सम्मेलन के लिए विदेशी मेेहमान पहुंच गए हैं। पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर कार्यक्रम स्थल तक सभी उत्तराखंड की संस्कृति में रंगे हुए नजर आए। यहां तक की एक विदेशी मेहमान खुद को पहाड़ी वाद्य यंत्र की थाप पर थिरकने से नहीं रोक पाई। पहाड़ी धुन को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
17 देशों के 51 प्रतिनिधि पहुंच गए
नैनीताल के रामनगर में चीफ साइंस एडवाइजर राउंड टेबल कार्यक्रम 28 से 30 मार्च तक आयोजित हो रहा है। जी-20 समिट में 17 देशों के 51 प्रतिनिधि पहुंच गए हैं। सबसे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां कलाकारों ने मेहमानों के स्वागत में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। मेहमानों का स्वागत तिलक लगाकर पहाड़ी टोपी पहनाकर किया गया। इसके बाद मेहमान रामनगर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद की गई है। इस बीच एक विदेशी मेहमान का पहाड़ी धुन पर थिरकने का वीडियो भी जमकर वायरल किया जा रहा है।
25 से 27 मई को नरेंद्रनगर, ऋषिकेश में दूसरी बैठक
रामनगर में चीफ साइंस एडवाइजर राउंड टेबल कार्यक्रम की पहली बैठक दो दिन चलेगी। इसके बाद 25 से 27 मई को नरेंद्रनगर, ऋषिकेश में दूसरी बैठक होगी। यह बैठक भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की होगी। तीसरी बैठक नरेंद्रनगर, ऋषिकेश में ही 26 से 28 जून को होगी। इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप मंथन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications