उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम आवास के बाहर धरना देने और उपवास करने का किया ऐलान, जानिए वजह

पूर्व सीएम हरीश रावत का 7 अ्रगस्त को सीएम आवास के बाहर उपवास

देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 7 अ्रगस्त को सीएम आवास के बाहर उपवास करेंगे। पहले ये कार्यक्रम 6 अगस्त को रखा गया था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

Former Uttarakhand CM Harish Rawat announced a sit-in and fasting outside the CMs residence

सोशल मीडिया के जरिए संदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब 6 की जगह 7 अगस्त को सीएम आवास के बाहर उपवास पर बैठने जा रहे हैं। हरीश रावत ने बताय कि 5 अगस्त को उन्हें दिल्ली जाना पड़ रहा है। जहां वह प्रधानमंत्री आवास घेराव में हिस्सा लेंगे। इसलिए 6 तारीख को यहां उपवास रखना संभव नहीं है। ऐसे में उन्होंने 7 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर उपवास रखने का निर्णय लिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए संदेश देते हुए कहा कि जब जब मैं सोचता हूं कि अब थोड़ा सा दूसरी तरफ सक्रियता दिखाऊं और इन वर्षों में जीवन ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है, उसको लिखूं, साथ ही पार्लियामेंट में जो कुछ सीखा है उस पर कुछ बात करूं। कुछ उत्तराखंड पर लिखूं और कुछ पार्टी में अपने अनुभवों पर लिखूं तो बहुत कुछ लिखने का मन करता है। लेकिन समय नहीं मिल पा रहा है। जैसे ही सोचता हूं अब मुट्ठी खोलूंगा और उंगलियों में कलम पकडूंगा, तो कुछ ना कुछ घटनाएं हो जाती हैं। अब जिस प्रकार से इस समय गांधी नेहरू परिवार को बदला लेने की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा है तो कैसे चुप रहा जा सकता है।

कहा कि -हरिद्वार में ग्राम स्तरीय लोकतंत्र खतरे में

हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार मेरे हृदय में है और मैं वहां के कार्यकर्ताओं का बहुत आभारी हूं, लेकिन आज हरिद्वार में ग्राम स्तरीय लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि पंचायती व्यवस्था को जिस प्रकार से चौपट किया जा रहा है और जिस तरीके से एक गैंग हरिद्वार के सामाजिक व राजनीतिक व आर्थिक जीवन का शोषण कर रहा हैए साथ ही सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है तो आवाज तो उठानी पड़ेगी। इसलिए फिर इंकलाब की भावना हावी होती जा रही है। हरीश रावत का कहना है कि कलम की भावना के ऊपर संघर्ष की तनी हुई मुट्ठियां कुछ कर गुजरने को प्रेरित करने में लग गई हैं। इसलिए 5 तारीख को दिल्ली में और 7 अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर वह कांग्रेस के इंकलाबी संघर्ष को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। बता दें कि हरीश रावत ने पहले ही सीएम आवास के बाहर धरना देने का ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिक्रिया दे चुके

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने की धमकी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें धरना देने की क्या जरूरत है। वह तो उन्हें फोन कर सकते हैं। अब वे 7 अगस्त को धरना देने की बात कर रहे हैं। इससे पहले हरीश रावत कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास के बाहर धरना देने का भी कार्यक्रम तय कर चुके थे, लेकिन अचानक से उन्होंने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। उनका दावा था कि मंत्री ने उनको आश्वासन दे दिया है। जिस वजह से धरना स्थगित कर दिया। अब देखना है कि 7 अगस्त को हरीश रावत धरना देते हैं या फिर सीएम धामी उन्हें मना लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+