Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाई सियासत, MLA मदन बिष्ट के वायरल वीडियो का इन्हें बताया दोषी

उत्तराखंड में द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा इस मामले में कांग्रेस को घेरने में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत के फेसबुक पोस्ट से नई बहस शुरू हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मदन बिष्ट के इस प्रकरण को नौकरशाही की मनमानी से जोड़ दिया है। जिसके बाद सियासत तेज हो गई है।

Former CM Harish Rawat targets bureaucracy pretext Congress MLA madan bisht dwarahat episode, know

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि अधिकारी, टेलीफोन उठाते नहीं, जनप्रतिनिधि को आवश्यक सम्मान नहीं दिया जाता, यह अकेले मदन बिष्ट की समस्या नहीं है। यह दर्द और शिकायत, विपक्ष के सभी नेतागणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की है। जो अधिकारी मलाईदार पदों पर हैं उनके लिए तो विपक्षी नेता का टेलीफोन उठाना मलाई से वंचित रहने जैसा है।

हरीश रावत ने आगे लिखा है कि मलाईदार व महत्वपूर्ण पद पर विराजमान अधिकारी को हमेशा यह डर सताता रहता है कि यदि भाजपा तक यह खबर पहुंच गई कि अगर किसी विपक्ष के नेता का फोन उठाकर उनको आदर पूर्वक नमस्कार कह दिया तो वह अधिकारी फिर अपने विदाई के दिन गिनने लग जा रहा है।

इतना ही नहीं हरदा का कहना है कि कई अधिकारी बहुत अच्छा काम करते हैं हम उनकी सार्वजनिक प्रशंसा भी करना चाहते हैं, मगर इस संकोच के मारे उनकी प्रशंसा नहीं कर पाते हैं कि कहीं हमारी प्रशंसा उनकी पोस्टिंग पर असर न डाल दे।

हरीश रावत ने पोस्ट के जरिए बड़ा आरोप भी लगाया है उनका कहना है कि विपक्ष के नेताओं का टेलीफोन न उठाना, भाजपा और वर्तमान सत्ता के प्रति उनकी वफादारी का मापदंड बन गया है। हरीश रावत ने ब्यूरोक्रेसी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

दरअसल ये फेसबुक पोस्ट द्वाराहाट विधायक के एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया ​है जिसमें विधायक का आरोप है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक उनका फोन नहीं उठाते और प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखते। हालांकि इस वीडियो में जिस तरह विधायक अभ्रदता कर रहे हैं और निदेशक के आवास में घुसकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इस को लेकर ये मामला ​सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में पूर्व सीएम हरीश रावत की इस फेसबुक पोस्ट को विधायक की पीड़ा बताने से एक बार फिर विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया है। पूर्व सीएम हरीश रावत अपने विधायक का बचाव करते हुए नजर आए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+