केदारनाथ, मसूरी, चकराता, हर्षिल समेत कई पर्यटक स्थलों पर साल का पहला snowfall, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें
first snowfall uttarakhand उत्तराखंड में नए साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। चारों धामों में बर्फबारी जारी है। इसके अलावा पर्यटक स्थलों पर भी बर्फ गिर रही है। मसूरी, चकराता में पर्यटक साल की पहली बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। उत्तरकाशी के गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा, झाला समेत कई इलाकों से बर्फबारी के खूबसूरत वीडियो सामने आ रहे हैं।
इसके साथ ही प्रदेश भर के कई इलाकों से सफेद चादर ओढ़े प्रकृति की सुंदर नजारे की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिससे स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों के भी चेहरे खिल उठे हैं। चकराता में साल की पहली बर्फबारी पर स्थानीय लोगों के बर्फ में डांस करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई थी। जिसके बाद से प्रदेशभर में देर रात से मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही घने बादल और बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। निचले इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है।
वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता और धनौल्टी जैसे इलाकों में बर्फ हो रही है। मौसम बदलने से ठिठुरन बढ़ी है। बर्फबारी के इंतजार में बैठे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। देहरादून में भी सुबह से बारिश हो रही है। मसूरी, धनौल्टी और चकराता की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिससे स्थानीय व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं।
पहाड़ों की रानी मसूरी में लालटिब्बा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। चकराता क्षेत्र की ऊंचाई वाली पहाड़ियों लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित अन्य इलाकों में भी साल की पहली बर्फबारी की फुहारें गिरनी शुरू हो गई हैं। बर्फबारी के साथ पूरे क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी से पर्यटक फिर से पर्यटक स्थलों का रुख करेंगे। मौसम बदलने से ठिठुरन बढ़ी है।
केदारनाथ, मसूरी, चकराता, हर्षिल समेत कई पर्यटक स्थलों पर साल की पहली बर्फबारी pic.twitter.com/I5I2Jh4E1C
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 23, 2026












Click it and Unblock the Notifications