पहले अयोध्या फिर बदरीनाथ अब केदारनाथ की बारी, जानिए क्यों हो रही ये चर्चा,कांग्रेस का क्या है दावा

उत्तराखंड में मंगलौर व बदरीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बदरीनाथ सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के विधायक को इस्तीफा दिलाकर पहले भाजपा की सदस्यता दिलाई फिर से चुनाव लड़ाया लेकिन जनता ने नकार दिया।

बदरीनाथ सीट हारने के बाद सोशल मीडिया में एक मैसेज तेजी से वायरल ​हुआ जिसमें कहा गया कि पहले अयोध्या में भाजपा की हार हुई फिर बदरीनाथ में। इस तरह भाजपा पर जमकर तंज कसा गया।

First Ayodhya then Badranith now Kedarnath know why discussion happening what is claim of Congress

अब कांग्रेस का दावा है कि भाजपा केदारनाथ में भी हार का सामना करेगी। बता दें कि हाल ही में केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का बीमारी के बाद निधन हो गया। जिसके बाद अब 6 माह के भीतर केदारनाथ में भी उपचुनाव तय है। ऐसे में कांग्रेस मंगलौर व बदरीनाथ सीट पर कब्जा करने के बाद दावा कर रही है कि केदारनाथ सीट भी वही जीतेंगे। लोकसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा ने अयोध्या सीट हारी।

उसके बाद से कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भाजपा सनातनी और हिंदू वोटबैंक पर नजर जमाए हुए थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के हाथों भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जो कि इंडिया गठबंधन का हिस्सा था। अब बदरीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हुई।

जबकि इस सीट पर पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। कांग्रेस ने इस बार उपचुनाव में राजेंद्र भंडारी को जमकर घेरा और दलबदलू को हराने की जनता से अपील की। कांग्रेस की ओर से स्थानीय और ईमानदार छवि के लखपत बुटोला को मैदान में उतारा गया।

चुनाव में कांग्रेस जनता को ये बात समझाने में सफल रही कि दलबदलू को सबक सिखाना चाहिए। इस तरह लखपत की जीत के साथ कांग्रेस का हौंसला बढ़ गया। अब कांग्रेस का दावा है कि केदारनाथ सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा होगा।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन का काम संभाल रहे मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने नया नारा दिया है, अयोध्या, बदरीनाथ तो झांकी है। केदारनाथ अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में भी कांग्रेस चुनाव जीतेगी और जनता भाजपा को करारा जबाव देगी।

बता दें कि दो सीटें जीतने के बाद कांग्रेस का विधानसभा में भी कुनबा मजूबत हो रहा है। कांग्रेस के 69 विधायकों वाली विधानसभा में अब 20 विधायक हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+