Uttarakhand: विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग, BJP के पूर्व MLA कुंवर प्रणव सिंह गिरफ्तार
MLA Umesh Kumar Attack: उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नाम उभरकर सामने आ रहा है। फायरिंग के कारण तीन युवक घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच पुराने विवाद के चलते हुई है। विधायक के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग की गई और तोड़फोड़ की भी खबरें हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने ही फायरिंग कराई है। इस घटना का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस कार्रवाई: फुटेज की जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फुटेज खंगाल रही है। इस मामले पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और उन्होंने एसएसपी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में गिरफ्तार कर है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमोद डोबाल ने कहा कि ''निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। हमारी विशेष टीमों को मामला सौंपा गया और कुंवर प्रणव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है,जो कि कुँवर प्रणव सिंह द्वारा बताई गई घटना के आधार पर लिखा गया है। दोनों पक्षों के पास मौजूद लाइसेंसी हथियारों की रिपोर्ट डीएम को दी जा रही है।
सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज
फायरिंग की घटना के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज हो गई है। उमेश कुमार ने चैंपियन को खुली चुनौती दी है, जबकि चैंपियन ने भी अपने समर्थकों से एकजुट रहने का संदेश दिया है। यह विवाद अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है, क्योंकि उनका कहना है कि नेताओं के बीच की यह लड़ाई आम जनता के लिए खतरे का कारण बन सकती है।
राजनीतिक तनाव: प्रशासन पर बढ़ा दबाव
यह विवाद उत्तराखंड की राजनीति में एक नई चुनौती खड़ी कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बाद पुलिस प्रशासन और सरकार पर दबाव बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि वह इस मामले को जल्दी सुलझाएं और क्षेत्र में शांति बनाए रखें।पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन पूरी ताकत के साथ स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें दिल्ली में AAP की सरकार बनी, तो मनीष सिसोदिया होंगे Deputy CM, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications