Uttarakhand : यशपाल आर्य प्रकरण को लेकर गुटबाजी चरम पर, अब श्रेय लेने को लेकर हरीश रावत ने कह दी ये बड़ी बात
यशपाल आर्य प्रकरण को लेकर गुटबाजी चरम पर, अब श्रेय लेने को लेकर मची हौड
देहरादून, 14 अक्टूबर। उत्तराखंड कांग्रेस में यशपाल आर्य की घर वापसी का प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यशपाल के बहाने कांग्रेस में अब गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। जिससे कांग्रेस के अंदर आने वाले दिनों में समीकरण बदले हुए नजर आ सकते हैं। यशपाल को लेकर कांग्रेस में श्रेय लेने की हौड़ मची हुई है। जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत भी कूद पड़े हैं। हरीश रावत ने इस प्रकरण को भी अपने समर्थकों को एक नया संदेश देने की कोशिश की है। जिसमें हरीश रावत ने यशपाल की घर वापसी का श्रेय कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को दिया है, जिन्होंने श्रीगणेशाय नमः किया है। संकेत साफ है कि हरीश रावत इस प्रकरण को भी अपने कैंप के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हरीश रावत के निशाने पर दूसरा खेमा
2017 विधानसभा चुनाव से पहले यशपाल आर्य अपने बेटे के साथ भाजपा में गए। तब भाजपा ज्वाइन करने का कारण हरीश रावत का संगठन और सरकार पर दबाव की राजनीति को बताया गया। अब 2022 विधानसभा चुनाव से पहले यशपाल की घर वापसी हो गई तो हरीश रावत खेमा सक्रिय हो गया। हरीश रावत खुद इस प्रकरण को अपनी जीत मान रहे हैं। हरीश रावत मानते हैं कि कांग्रेस अब इस स्थिति में आ गई है। कि नेता कांग्रेस में शामिल होने लगे हैं। हरीश रावत भाजपा के हाउसफुल बोर्ड वाले बयान का भी जबाव दे रहे हैं। जिसमें भाजपा के मीडिया प्रमुख और सांसद अनिल बलूनी ने सिर्फ भाजपा में आने को लेकर कांग्रेस पर सवाल खड़ा किया था। अब हरीश रावत ने यशपाल के बहाने भाजपा को भी घेरना शुरू कर दिया है।

हरदा बोले, श्री गणेशाय नमः करने वालों को श्रेय
हरीश रावत ने इस यशपाल प्रकरण को लेकर कहा है कि इस प्रकरण का श्रेय दिया जाएगा। मगर इस समय कांग्रेस इस स्थिति में आई कि लोग कांग्रेस में सम्मिलित होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राजनैतिक रूप से रिवर्स पलायन की स्थिति आ रही है तो इसका श्रेय उन हमारे नेतागणों और कार्यकर्ता साथियों को जाता है, जिन्होंने साढ़े 4 साल के निरंतर संघर्ष के बाद ये श्री गणेशाय नमः किया है तो मैं, उन सब कार्यकर्ता साथियों से कहना चाहता हूंं। कि जब यहां तक आप पार्टी को लाये हैं तो एक जोर और लगाइये। आप सत्ता से केवल एक कदम दूर हैं, एक जोर और लगाइये।

कांग्रेस में कलह जारी
इस बयान से हरीश रावत ने कांग्रेसी खेमे के दूसरे कैंप पर भी प्रहार करने की कोशिश की है। जो यशपाल की घर वापसी को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। लेकिन हरीश रावत के बयान में श्री गणेशाय नमः कहने के भी राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हरीश रावत के बयान में यह भी साफ है कि जो उनके समर्थक हैं। वे ही साढ़े 4 साल तक कांग्रेस पार्टी की सच्ची सेवा करते आ रहे हैं। एक बार फिर इस बयान से प्रीतम कैंप फिर से हरीश रावत पर हमलावर हो सकता है। कांग्रेस में इस समय हरीश रावत और प्रीतम कैंप आमने सामने हैं। बीते कुछ दिनों से प्रीतम सिंह कैंप सक्रिय होकर कांग्रेस में बागियों को लाने की कोशिश में जुटा है। जिसके बीच मे हरीश रावत ने अड़ंगा डाला हुआ है। यशपाल प्रकरण में भी प्रीतम समर्थक खुद को श्रेय देने में जुटे हैं। इसके बाद से ही कांग्रेस में यशपाल प्रकरण को लेकर श्रेय लेने की हौड़ मची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications