उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर साइबर अटैक, लोगो हटाकर लगा दी ऐसे फोटो कि मच गया बवाल

साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज को हैक कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए पुलिस के लोगो की जगह अश्लील फोटो अपलोड हो गई। जैसे ही इस पर कमेंट आने लगे। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारियों ने पेज को ठीक करवाया और डीजीपी ने इसकी जांच के आदेश दे दिए है।। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू हो गई है।

Facebook page of Uttarakhand Police hack logo removed and such photo posted, created ruckus

साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस को भी नहीं छेड़ा। हाल ही में डीजीपी अशोक कुमार की फेक आईडी बनाई गई थी। लेकिन इस बार उत्तराखंड पुलिस की आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर दी। लोगो की जगह अश्लील फोटो देखकर लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

कई यूजर पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठाने लगे। जब पुलिस के आधिकारिक पेज पर साइबर अपराधी अटेक कर सकते हैं तो फिर किसी भी आम यूजर को कैसे सेफ माना जा सकता है। फेसबुक पेज के हेक होने की खबर सामने आते ही पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम भी एक्टिव हो गई और तुरंत लोगो को वापस लगा दिया गया। इसकी शिकायत भी साइबर थाने को दी गई है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी ​जांच के आदेश दिए हैं।

साइबर अपराधी आए दिन पुलिस को चुनौती देते आ रहे हैं। कभी फेक आईडी बनाकर तो कभी आई डी हैक कर साजिश करना। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी की फेक आईडी बनाकर भी कमेंट करने का मामला सामने आया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा भी था। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस के कई अधिकारी और शासन के बड़े अधिकारी भी टारगेट पर रहे हैं। जो कि पुलिस के लिए बड़ा चेलेंज बनता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+