2 माह बाद भी नहीं हुआ शासनादेश तो मित्र पुलिस के परिजन फिर आंदोलनरत, जानिए क्या है मामला

पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर परिजन कर रहे आंदोलन

देहरादून, 29 दिसंबर। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने एक बार फिर उत्तराखंड में आंदोलन तेज कर दिया है। परिजनों ने 31 दिसंबर तक देहरादून स्थित गांधी पार्क में धरना जारी रखने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों ने 31 दिसंबर तक शासनादेश जारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने दो माह पहले ही 2001 बैच के पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक शासनादेश जारी न होने से पुलिस परिवार सरकार से नाराज हैा डीजीपी अशोक कुमार के 31 दिसंबर तक की डेडलाइन देने के बाद परिजन गांधी पार्क में धरने पर बैठे हैा जो कि शासनादेश जारी होने पर ही आंदोलन खत्‍म करने की बात कह रहे हैं।

Even after 2 months, if the mandate was not done, then the relatives of the friend police agitated again, know what is the matter

लंबेे समय से उठ र‍ही मांग

उत्तराखंड में मित्र पुलिस के परिजन अपने ही प​रिवार को बचाने के लिए फिर से आंदोलनरत हैं। पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजनों की ओर से लगातार विरोध जारी है। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2001 बैच के 1500 पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। लेकिन दो माह बाद भी शासनादेश जारी न होने से परिजन नाराज हैं। चुनाव की आचार संहिता नजदीक देख परिजनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इससे सीएम पुष्कर सिंह धामी के दावे और वादों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें वे घोषणाओं के तत्काल शासनादेश जारी करने का दावा करते आ रहे हैं। अब परिजन डीजीपी के 31 दिसंबर के आश्वासन तक शांत बैठे हैं। इससे पहले बीते सोमवार को ग्रेड पे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और सीएम आवास कूच किया। इसके बाद परिजन अपने-अपने घरों को चले गए, जबकि प्रदेश के दूसरे जिलों से आई पुलिस परिवार की महिलाओं को धर्मशालाओं में ठहराया गया।

डीजीपी ने दिया है आश्‍वासन

मंगलवार सुबह ही महिलाएं चुप-चाप तरीके से सचिवालय के गेट पर पहुंची और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं के सचिवालय कूच करने की पुलिस को कानों कान खबर नहीं थी। पुलिस को जैसे ही पता लगा कि महिलाएं सचिवालय के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वहां से उठाया। इसके बाद महिलाएं गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठ गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से भी मिले। इस दौरान डीजीपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि 31 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक होनी है, जिसमें इस पर निर्णय लिया जाएगा। लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने गांधी पार्क में धरना जारी रखा हुआ है। धरना दे रहे आंदोलनकारियों के बीच आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल भी पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि एक जनवरी को अरविंद केजरीवाल आएंगे और उनके ग्रेड पे के संबंध में घोषणा करेंगे। गांधी पार्क पर धरना दे रही महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वह 31 दिसंबर तक गांधी पार्क के बाहर ही धरने पर बैठी रहेंगी। यदि 31 दिसंबर तक ग्रेड पे का शासनादेश जारी नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन को और तेज करना होगा। जिससे धामी सरकार की चुनाव से पहले मुश्किल बढ़ना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+