देहरादून में हाथी का आतंक,जंगल में घास लेने गए दंपत्ति को पटक पटक कर मार डाला
dehradun news: उत्तराखंड में एक बार फिर वन्यजीवों के हमले से दहशत है। डोईवाला क्षेत्र मेंं जंगल में घास लेने गए पति-पत्नी को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत है।
उधर, लच्छीवाला के टोल प्लाजा के पास हाईवे पर अचानक विशालकाय हाथी आ धमका। जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक दंपत्ति अक्सर जंगल में लकड़ी के लिए जाते थे। लेकिन आज हादसा हो गया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला के अपर जौलीग्रांट में आज सुबह घास लेने जंगल गए पति और पत्नी पर हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें राजेंद्र पंवार (उम्र 70 वर्ष) और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी (उम्र 65 वर्ष) की मौत हो गई। जब अन्य ग्रामीण जंगल में घास लेने गए तो उन्हें दोनों पति-पत्नी के शव पड़े मिले।
जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और ग्रामीणों को दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों रोजाना घास लेने के लिए जंगल जाया करते थे, लेकिन बुधवार को सुबह जब वो घास लेने जंगल गए तो हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने दोनों को बुरी तरह से कुचलकर मार डाला।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के उपाय करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। हाथी की हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों शवों को जंगल से बाहर लाया गया और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट भिजवाया गया।
एसडीआरएफ टीम को जौलीग्रांट जंगलात चौकी से सूचना मिली कि हाथी ने एक दंपति पर हमला कर दिया है ,जिसमे एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि महिला व पुरुष की मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को स्ट्रेचर द्वारा जंगल से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों का नाम-
- राजेंद्र पंवार उम्र 70 वर्ष बिजलीजौली
- सुशीला पंवार उम्र 65 वर्ष बिजलीजौली।












Click it and Unblock the Notifications