कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह को फिर से ईडी का समन, बहू अनुकृति गुंसाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया

उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से समन जारी किया है। हरक सिंह को दो अप्रैल को बुलाया गया है। इसके साथ ही उनकी बहू अनुकृति गुंसाई को तीन अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ED summons Congress leader former minister Harak Singh again daughter-in-law Anukriti Gunsai called for questioning

बता दें कि फरवरी माह में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना और भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद हरक सिंह रावत को पहले 29 फरवरी को यहां केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कुछ काम का हवाला देते हुए नोटिस को स्थगित करने की मांग की थी।

इस मामले में उनकी बहू अनुकृति गुंसाई को भी तलब किया गया था। पर वह भी पूछताछ के लिए नहीं गई थीं।
पाखरो रिजर्व फॉरेस्ट में टाइगर सफारी घोटाले मामले में हरक सिंह ईडी के निशाने पर हैं। अब तक जो जांच पड़ताल में सामने आया है, उसके अनुसार कार्बेट पार्क के कालागढ़ डिवीजन के पाखरों रेंज में टाइगर सफारी के नाम पर 215 करोड़ के आसपास पैसा सही जगह नहीं लगा।

इसमें मोटे कमीशन लेने का आरोप लगा है। जो कि विजिलेंस की जांच में बात सामने आई है। राम मंदिर की सीढ़ियों पर जैकी श्रॉफ ने लगाया पोंछा, वायरल हो रहा है एक्टर का वीडियो जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरों रेंज के 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी बननी थी। 2019 में इसका निर्माण कार्य बिना वित्तीय स्वीकृत्ति के शुरू कर दिया गया।

पेड़ काटने व अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसमें अनियमितताएं सामने आई। इसके बाद मामला खुलता गया। इस मामले में ईडी अब तक हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत व करीबी रूद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा से भी पूछताछ कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+