उत्तराखंड के जोशीमठ में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता

उत्तराखंड के जोशीमठ में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता

देहरादून, 11 सितंबर: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस कए गए हैं। भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए थे और अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी। उत्तराखंड के जोशीमठ में भूंकप आज (11 सितंबर) की सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र चमोली के जोशीमठ के पास से 33 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। हालांकि इस भूकंप में नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

earthquake

Recommended Video

    Earthquake In Uttarakhand: उत्तराखंड में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता | वनइंडिया हिंदी

    वहीं अंडमान और निकोबार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार सुबह 8: 50 अंडमान और निकोबार में भूकंप आया। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र डिगलीपुर से 137 किमी दूर उत्तर में था। हालांकि यहां भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

    हिमाचल प्रदेश में भी इसी हफ्ते गुरुवार को भूकंप के झटके कांगड़ा जिले में महसूस किए किए गए थे। कांगड़ा के अलावा चंबा में भूकंप के झटके लगे थे। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र चंबा जिले में धरती के अंदर 5 किमी गहराई में था। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+