उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 2.1
Earthquake in Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके से धरती डोली। भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि तीव्रता अधिक नहीं थी।

Earthquake in Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से देवनगरी उत्तराखंड की धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर 2.1 तीव्रता रही। हालांकि अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप आने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों के बीच दहशत भी व्याप्त हो गया है।
वहीं, इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार देर रात भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। एक के बाद एक करीब चार से पांच झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के चलते अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई थी। तो वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई थी।
भूकंप के झटके रात 12:40 से 01:00 बजे के बीच महसूस किया गए थे। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 12:40 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में जमीन के 5 किलोमीटर गहराई में बताया गया था। जानकारी के मुताबिक, कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र सभी तहसीलों से संपर्क बनाए हुए थे।
Recommended Video

भूकंप के झटके को महसूस होने के बाद से उत्तरकाशी में लोग दहशत में थे। लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोग के अनुसार रात 12:39 बजे से 1:15 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका रात 12:39, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया था।
यह भी पढ़ें- Ecuador Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से कांपा दक्षिण अमेरिका, इक्वॉडोर और पेरू में अब तक 14 की मौत












Click it and Unblock the Notifications