Diwali 2024: बदरीनाथ,केदारनाथ समेत चारों धामों में दिवाली आज,जानिए क्या है खास,कपाटबंदी की प्रक्रिया भी शुरू
Diwali 2024: बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री चारों धाम में आज दिवाली मनाई जाएगी। चारों धामों को फूलों से सजाया गया है। हजारों की संख्या में भक्त धामों में पहुंच रहे हैं। शाम को आरती के बाद चारों धामों में भव्य दिवाली मनाई जाएगी।
इसके लिए मंदिर समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। केदारनाथ में आज सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पहुंचकर पूजा अर्चना और दर्शन किेए। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाटबंदी की तैयारी शुरू हो गई है। कपाटबंदी की प्रक्रिया से पहले आज दीपोत्सव के साथ शुरू होगी।

गंगोत्री स्थित मां गंगा के मंदिर को करीब 8 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को अन्नकूट के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। मंदिर समिति का कहना है कि धाम में पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। गंगा घाट को दीपों से सजाया जाएगा। अगले दिन कपाट बंदी की प्रक्रिया सुबह चार बजे से शुरू होगी।
इस दौरान विशेष आरती व पूजन कर मां भगवती गंगा के स्वर्ण विग्रह को उनकी डोली में विराजित किया गया जाएगा। बताया कि 12:14 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 3 नवंबर को भैया दूज पर कपाट बंद किए जाएंगे।
केदारनाथ में भी दिवाली को लेकर खासा तैयारियां हैं। दिवाली के मौके पर केदारनाथ मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को दीपावली और कपाट बंद होने के अवसर पर 10 क्विंटल से ज्यादा रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। केदारसभा ने दीपावली के मौके पर केदारनाथ में आतिशबाजी न करने की बात कही थी।
केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के बाद भैया दूज पर 3 नवंबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। इसके साथ ही 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। बदरीनाथ धाम में भी आज दिवाली को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications