Deewali 2024: धामी सरकार का कर्मचारी, पेंशन और पारिवारिक पेंशनरों को दिवाली तोहफा,जानिए क्या जारी हुआ आदेश
Deewali 2024: उत्तराखंड में धामी सरकार प्रदेश के कर्मचारी, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दिवाली तोहफा देने जा रही है। इसके लिए दीपावली से पहले ही पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति दी गई है। शासन द्वारा जारी निर्देश में 31 अक्टूबर को दिवाली होने और 30 अक्टूबर से पूर्व वेतन और पेंशन जारी करने का आदेश जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है।

कि दिनांक 31.10.2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को माह अक्टूबर, 2024 का पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान दिनांक 30.10.2024 से पूर्व किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होने सभी संबंधित से उपरोक्त निर्णय का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने की भी अपेक्षा की।
उधर दीपावली के अवकाश को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। सोशल मीडिया में कहीं एक नवंबर तो कहीं 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। राज्य कर्मचारियों ने भी सरकार से 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी देने का निवेदन किया है। जिस पर अभी सरकार की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। हालांकि इस निर्देश में 31 अक्टूबर को ही दिवाली होने का जिक्र है। ऐसे में साफ है कि सरकार की ओर से 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाने को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications