Diwali 2022 Uttarakhand बड़ों से लिया आशीर्वाद, बच्चों को बांटा प्यार, इस तरह मनीं सीएम धामी की दिवाली
CM धामी ने दीपावली अनाथ और बेसहारा बच्चों के बीच जाकर मनाई
Diwali 2022 Uttarakhand CM dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व अनाथ और बेसहारा बच्चों के बीच जाकर मनाई। इसके साथ ही सीएम ने महाराष्ट्र और उत्तराखंड के गर्वनर के अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की और भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में अपना घर,बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने अपना घर में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताजी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित महालक्ष्मी पूजन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सीएम ने मां से समस्त पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता के सुख, समृद्धि एवं वैभव की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, समेत कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने दिवाली पर महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह सेनि, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर दीपोत्सव की बधाईयां दी।












Click it and Unblock the Notifications