उत्तराखंड की धामी सरकार प्रवासियों की सुविधा के लिए गठित कर रही प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी लोगों के साथ एक बैठक की। इस बैठक के बाद सीएम धामी ने प्रवासियों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड गठित करने की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम धामी ने उत्तराखंड में प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाए जाने का भी ऐलान किया।

बता दें सीएम धामी ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया, अमेरिका, चीन समेत अन्य विभिन्न देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों से वर्चुअल संवाद किया। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रवासियों के विचार और सुझााव भी सुने। सीएम धामी ने प्रवासियों के विचारों और सुझावों के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि उन सुझाावों पर उत्तराखंड सरकार काम करेगी।
इस मौके पर सीएम धामी ने प्रवासियों को अधिक सुविधा दिए जाने के उद्देश्य से प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड का भी गठन का ऐलान करने के साथ प्रवासी भारतीय दिवस की तरह देश और विदेश में रहने वाले प्रवासियों का सम्मेलन आयोजित किए जाने की बात कही।
इस वर्चुअल मीटिंग में सीएम धामी ने आह्वान किया कि प्रवासी अपनी जन्मभूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लें। इसके साथ ही सीएम धाामी ने प्रवासियों को विदेश जमीन पर उत्तराखंउ का ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा आप विदेशों में उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं।
सीएम धामी ने प्रवासिायों से वर्चुअल बात करते हुए कहा "प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सहयोग एवं सहायता के लिए पूर्व में प्रवासी प्रकोष्ठ बनाया गया था। इसे और अधिक सुविधा युक्त बनाये जाने के लिये प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड का भी गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा उत्तराखंडवासियों ने विदेशी धरती पर अपनी मेहनत, लगन एवं बौद्धिक क्षमता से पहचान बनाकर उत्तराखंड को गौरान्वित किया है। सीएम धाी ने उन्होंने सभी से अपेक्षा को दोहराते हुए कहा कि उत्राखंड के प्रवासी अपनी जन्मभूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेकर उसके समग्र विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा इसमें हमारी राज्य सरकार भी सहयोगी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications