उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 पार, देहरादून और हरिद्वार में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप , मरीजों की संख्या 500 के पार

देहरादून, 19 सितंबर। उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। जिससे स्वास्थ महकमा अलर्ट मोड पर है। सोमवार को प्रदेश भर में डेंगू मरीजों की संख्या 560 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक मामले देहरादून और हरिद्वार में सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में डेंगू से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Dengue patients cross 500 in Uttarakhand health maximum number of cases in Dehradun and Haridwar

देहरादून में 330 डेंगू पॉजिटिव
उत्तराखंड के पांच जिलों में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू से रोकथाम के लिए सभी जिलों को दिशा.निर्देश जारी किया गया है। उत्तराखंड के पांच जिलों में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। देहरादून में देहरादून में 330 डेंगू पॉजिटिव , हरिद्वार में 123, पौड़ी गढ़वाल में 73, टिहरी गढ़वाल में 24 और नैनीताल में 10 मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि उत्तराखंड में साल 2019 में डेंगू के सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 10 हजार से अधिक डेंगू से पीड़ित हुए थे। जानकारों का मानना है कि तीन साल बाद डेंगू के मामले फिर से बढ़ने की संभावना रहती है।

प्रत्येक वार्ड में निरंतर फागिंग करवाने के निर्देश
देहरादून में सोमवार को 35 डेंगू के पॉजिटिव रोगी पाए गए जिनमें से 9 रोगी विभिन्न चिकित्सालय में एडमिट है, जानकारी के अनुसार मरीजों की स्थिति ठीक है। अभी तक देहरादून में 330 डेंगू पॉजिटिव रोगी पाए गए है। सभी रोगियों के क्षेत्र में आशा वर्कर,नगर निगम के वर्करों के द्वारा आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। जन सामान्य को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने डेंगू मलेरिया अधिकारी, नगर निगम को डेंगू के बचाव एवं जागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार के साथ ही सघन अभियान चलाते हुए फागिंग कार्य कराने के निर्देश दिए हैं निरंतर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में निरंतर फागिंग करवाने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+