दिल्ली ब्लास्ट के उत्तराखंड तक जुड़े तार, हल्द्वानी में एनआईए की छापेमारी, देहरादून में पुलिस का चेकिंग अभियान
Delhi Red Fort Blast Uttarakhand NIA raids दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की जांच कर रही एनआईए टीम को उत्तराखंड से भी बड़ा इनपुट मिला है। जिसके आधार पर एनआईए ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कई जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने हल्द्वानी के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनका कनेक्शन दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर से निकला है।
हल्द्वानी के वनभूलपुरा से पुलिस को उमर का कनेक्शन मिला है। जिसके बाद देर रात एनआईए, दिल्ली पुलिस, एलआईयू और लोकल पुलिस ने मस्जिद में छापेमारी की थी। इसके बाद टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एनआईए की टीम दो लोगों को अपने साथ दिल्ली भी ले गई है।

दिल्ली से एनआईए की टीम हल्द्वानी पहुंची और वनभूलपुरा इलाके में स्थित मस्जिद में छापा मारा। बताया जा रहा है कि एनआईए को मस्जिद के इमाम के खिलाफ कुछ सबूत हाथ लगे हैं, उसी आधार पर एनआईए ने मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया है। इमाम के अलावा एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
उधर दिल्ली ब्लास्ट का उत्तराखंड से कनेक्शन मिलने के बाद हरिद्वार और देहरादून समेत कई इलाकों में पुलिस ने सख्ती करते हुए चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। देहरादून पुलिस ने चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा लगभग 1400 से अधिक वाहनों व 2700 से अधिक व्यक्तियो को चैक किया। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां ली जा रही हैं।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्यिों की चैकिंग के लिए वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने को निर्देशित किया गया है। जिला पुलिस ने नगर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो के साथ सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा गया।
पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जिले के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1400 से अधिक वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 2700 से अधिक व्यक्तियों से से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications