Delhi-Dehradun Expressway को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कितने दिन में होगा चालू, 2 से 3 घंटे का होगा सफर
Delhi-Dehradun Expressway दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अगले 10 से 15 दिनों में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
इसके शुरू होते ही दिल्ली से देहरादून तक का सफर महज 2 से 3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। अभी दिल्ली से देहरादून 6 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। बताया गया है कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का काम अंतिम चरण में है।

नए साल में देहरादून में प्रवेश करने पर जाम नहीं मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के संसद में दिए गए बयान के बाद यह साफ हो गया है कि अब यह इंतजार मात्र 10 से 15 दिन का रह गया है, यानी नए साल में इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन सरपट दौड़ने लगेंगे।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की मोहंड की 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) अंतिम रूप दे रहा है। यहां मोबाइल टावर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है और स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
दिल्ली-दून एक्सप्रसे-वे के 213 किमी में वैसे तो उत्तराखंड क्षेत्र में माेहंड के जंगल में नदी पर बनने वाली 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड अक्टूबर-2024 में बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अलग-अलग पैकेज में तैयार की जा रही एक्सप्रेसवे परियोजना के कई काम अधूरे होने के कारण वाहनों के लिए इसे अब तक नहीं खोला गया है। डाटकाली मंदिर के लिए बन रहे नए फ्लाईओवर का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
एलिवेटेड रोड परियोजना
- कुल लंबाई - 12 किमी
- कुल बजट - 1500 करोड़ रुपये
- कुल पिलर - 575
जानिए क्यों है खास-
- एक्सप्रेसवे पर चलते हुए आपातकालीन सेवाएं, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, एंबुलेंस, सुरक्षा पेट्रोलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
- हाईवे पर स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।
- पूरे एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में बनाया गया है।
- सभी हिस्सों में पर्यावरणीय मानकों का खास ख्याल रखा गया है।
- राजाजी नेशनल पार्क में एशिया का सबसे लंबा 12 किमी का एलिवेटेड जंगल कॉरिडोर इसी का हिस्सा है।
- इस कॉरिडोर में जानवरों की आवाजाही के लिए छह अंडरपास बनाए गए हैं।
- इस मार्ग पर चलते हुए दोनों ओर हरियाली नजर आएगी।
- भविष्य में इस एक्सप्रेसवे पर ई-वाहनों के लिए विशेष चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए जाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications